ब्रह्मलीन स्वामी शरणानन्द महाराज का 89वाँ अमृत जन्म-महोत्सव श्रीमद् भगवत् सेवा आश्रम दड़ौली जिला रेवाड़ी में हर्षोल्लास से मनाया गया।
प्रातः आठ बजे आठ विवाहित जोड़ों ने यज्ञशाला में हवन में यजमान के रूप में भाग लिया।
आचार्य आर्य बहादुर सिंह बटौड़ी ने प्रकाण्ड विद्वानों के साथ मिलकर वैदिक रीति से यज्ञ संपादित करवाया।
महन्त स्वामी समर्पणानन्द जी ने जोड़ों को गृहस्थ धर्म के करणीय कर्तव्यों का संकल्प दिलवाया तथा त्याज्य कार्यों से दूर रहते हुए अपनी सन्तति को आर्य संस्कृति से पाल-पोस कर राष्ट्र हित में अर्पित करने का वचन लिया।
कार्यक्रम में माननीय राव नरबीर सिंह उद्योग एवं वाणिज्य , पर्यावरण और वन्य जीवन , विदेशी सहयोग , तथा सैनिक एवम् अर्ध सैनिक कल्याण मंत्रालय हरियाणा सरकार ने मुख्यातिथि के रूप में भाग लिया ।
उनके साथ पधारे अति विशिष्ट अतिथि माननीय विधायक रेवाड़ी लक्ष्मण सिंह यादव , अहीरवाल सांस्कृतिक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यव्रत शास्त्री , पूर्व विधायक ठेकेदार विक्रम सिंह सहित अतिथियों व प्रशासनिक अधिकारियों का भी महन्त स्वामी समर्पणानन्द जी महाराज द्वारा आश्रम के नियमानुसार स्वागत-सत्कार किया गया। माननीय विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने अपनी विशिष्ट शैली में श्रीराम संकीर्तन भी करवाया।
इस महोत्सव में स्वामी जी के जीवन पर पं० नेमीचंद शाण्डिल्य द्वारा सम्पादित पुस्तक युगर्षि भगवान श्री शरणानन्द चरितम् तथा स्वामीजी की दीक्षिता शिष्या कीर्ति यादव व सदस्यों द्वारा तैयार किए गए आश्रम संविधान , आशु कवि प्रख्यात वरिष्ठ साहित्यकार सेवानिवृत्त प्राध्यापक गुरुदेव शुभ राम शास्त्री खालेटा द्वारा लिखित गुरु मंगल चालीसा और गुरु मंगल शतक इन चार कृतियों का विमोचन भी स्वामी समर्पणानन्द महाराज एवं माननीय मंत्री जी के कर-कमलों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
स्वामी शरणानन्द जी महाराज के साक्षात्कार पर आधारित प्रामाणिक जानकारी के आधार पर कैप्टन कीर्ति वीर द्वारा रचित आलेख को पुस्तक का केन्द्र बना कर अमेरिका प्रवासी मास्टर राम अवतार शर्मा , डॉ त्रिलोक चंद फतेहपुरी , डॉ देवीराम शर्मा निर्मल , साहित्यकार अरविन्द भारद्वाज सैनिक स्कूल रेवाड़ी , कवि सभा चन्द सुभाष दुबलाना , प्राचार्य सत्यवीर नाहड़िया , आर्य बहादुर सिंह बटौड़ी सेवानिवृत्त मुख्याध्यापक , रेडियो सिंगर लोक गायक दलबीर सिंह फूल लिसानिया , गुरुदेव शुभ राम शास्त्री -खालेटा , समाजसेविका कीर्ति यादव एवं सम्पादक नेमीचन्द शाण्डिल्य सेवानिवृत्त मुख्याध्यापक निवासी ग्राम बासदूदा सहित ग्यारह साहित्यकारों की रचनाओं से सजाकर चरितम् के रूप में सम्पादित किया गया है।
इस अवसर पर प्रतिष्ठित सन्त-महात्माओं की पावन उपस्थिति में कवियों , साहित्यकारों का सम्मान किया गया।
आश्रम परिसर में टाइल्स ट्रेसिंग के योगदान के लिए पंचायत समिति चेयरमैन , सरपंच ग्राम पंचायत दड़ौली व सरपंच ग्राम पंचायत रामपुरी तथा सभी योगदानकर्ताओं का स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया गया।
ग्राम खालेटा के डॉ जयभगवान यादव ने अपनी वन नेशन : वन इलेक्शन शोध-पत्रिका की प्रतियां भी माननीय मंत्री जी राव नरबीर सिंह व आगंतुकों को वितरित की । माननीय प्रधानमंत्री जी नरेंद्र मोदी जी के जन्मोत्सव पर सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाने का भी आह्वान किया गया।
स्वामी शरणानन्द जी महाराज पर लिखे गए गीतों को सुर-संगीत से सँवारने वाले सुप्रसिद्ध गायक, संगीतकार मुरारीलाल सोनी व गायिका मीना दादरी का भी उपहार देकर सम्मान किया गया। उनकी जोड़ी ने मंच पर भी गुरुदेव शुभ राम शास्त्री जी द्वारा रचित गीत * ब्रह्मतत्त्व के वेत्ता* व आरती आदि गीतों को प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
स्वामी शरणानन्द जी महाराज के भ्राता सन्तलाल जी , कंवाली से पूर्व प्राचार्य जयसिंह खोल , उपेन्द्र यादव , कंवाली से पूर्व प्राचार्य रामचन्द्र यादव , खालेटा से वयोवृद्ध पण्डित विष्णु दत्त और मंदौला से पधारे मास्टर अभय सिंह यादव का भी भव्य स्वागत किया गया।
आश्रम सेवा समिति के सभी पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में अभूतपूर्व योगदान देकर नई मिसाल कायम कर दी।
एक फकीर का जन्मदिन मनाने का अभूतपूर्व करिश्मा करने वाले इस पूरे कार्यक्रम के संयोजक कैप्टन कीर्ति वीर मानस पुत्र आयुष्मान मानस परिवार मोतला कलाँ रेवाड़ी ने भावुक हृदय से स्वामी जी के संस्मरण सुनाकर उपस्थित जनसमूह को भक्ति रस से सराबोर कर दिया।
मुख्य वक्ता के रूप में गुरुदेव शुभ राम शास्त्री ने स्वामी जी के निमित्त रचे गए साहित्य और उनके जीवन चरित पर मोहक वक्तव्य देकर खूब तालियां बटोरीं।
चरितम् में प्राचार्य सत्यवीर नाहड़िया द्वारा लिखित प्रेरक उद्बोधन में आश्रम के अनेक सेवा-प्रकल्पों पर पर्याप्त प्रकाश डाला गया है , जिसे सभी ने खूब सराहा ।
मातृशक्ति में स्वामी जी के जन्मोत्सव पर अपनी हरियाणवी शैली में गीत , भजन और जच्चा गीत गाए।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दड़ौली के विद्यार्थियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।
सेवादल के प्रधान सूबेदार देवेन्द्र सिंह यादव मोतला कलाँ प्यारेलाल यादव दड़ौली ने पाकशाला में प्रसाद की व्यवस्था को बखूबी संभाला।
इस यज्ञ में परोक्ष रूप से आहुति देने वाले शब्दांकुर प्रकाशन दिल्ली के के० शंकर रमण सौम्य युगर्षि भगवान श्री शरणानन्द चरितम् के प्रकाशक , , पंजाब पटियाला से स्वाभिमान प्रकाशन सीईओ नरेश कुमार आष्टा गुरु मंगल शतक व गुरु मंगल चालीसा के मुद्रक , , रेवाड़ी से मनीष कालरा गुरु मंगल चालीसा मुद्रक सहित तमाम सहयोगियों का भी मंच से आश्रम समिति की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
इस अवसर पर गुरुदेव शुभ राम शास्त्री -खालेटा द्वारा रचित गुरु मंगल चालीसा और गुरु मंगल शतक की गुटका रूप डेढ़ हजार कृतियों का निःशुल्क वितरण भी किया गया।
सभी भक्तों ने श्रद्धा पूर्वक अनुशासित ढंग से प्रसाद ग्रहण किया तथा स्वामीजी की शिक्षाओं को जीवन में आत्मसात् करने का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर भारी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष तथा बच्चे उपस्थित रहे।
महन्त स्वामी समर्पणानन्द जी महाराज ने मनोहारी उपहार प्रदान कर सभी अतिथियों को आश्रम दड़ौली की ओर से धन्यवाद सहित आशीर्वाद दिया गया।
कार्यक्रम में भगवान शरणानंद जी की वेबसाइट ‘www.bhagwansharnanand.com‘ और यूट्यूब चैनल ‘भगवान शरणानंद’ का शुभारंभ किया गया।
यूट्यूब चैनल प भजनों की प्रसारित किया गया । जिसके संयोजक मानस पुत्र कीर्तिवीर थे,ऑडिओ वीडियो कंपोजर नरेश कुमार आष्टा थे।कार्यक्रम का मंच संचालन पं० नेमीचंद शाण्डिल्य बासदूदा ने किया।



